बंद करना

    पीएम श्री स्कूल

    पीएम श्री विद्यालय के रूप में चयनित होने के पश्चात केंद्रीय विद्यालय, गढ़वा में विद्यार्थियों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा प्रदान करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पीएम श्री योजना के अंतर्गत विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, कक्षाओं में आधुनिक फर्नीचर, डिजिटल शिक्षण, कंप्यूटर एवं अटल टिंकरिंग लैब की सुविधाओं का विकास, पुस्तकालय, खेलकूद तथा पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, रचनात्मकता, कौशल विकास, नैतिक मूल्यों एवं पर्यावरणीय चेतना को बढ़ावा देने के साथ-साथ अनुभवात्मक शिक्षण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं समावेशी शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विद्यालय का उद्देश्य पीएम श्री योजना के लक्ष्यों एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप एक आदर्श शिक्षण वातावरण विकसित करना तथा प्रत्येक विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है।